Basti News: ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवारों की टक्कर, चार घायल
बस्ती, सितम्बर 11 -- Basti News: महादेवा। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लहरी गांव के पास महादेवा-मुंडेरवा मार्ग पर शुक्रवार शाम ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक सवारों की फेरी लगाने वाले युवक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक और फेरी लगाने वाला युवक घायल हो गया। सभी को एंबुलेंस से सीएचसी मुंडेरवा पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। लालगंज थानाक्षेत्र के खदरा निवासी अशद (22), अरमान (23) और वसीउल्लाह (25) शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एक ही बाइक से महादेवा की ओर जा रहे थे। लहरी गांव के पास ओवरटेक करने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने फेरी लगा रहे बंगाल निवासी वसीदुल (42) पुत्र लतीफ से टकरा गई। हादसे में चारों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को सीएचसी मुंडेरवा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.