बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बाहरी व्यक्तियों का दखल बढ़ने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में चिकित्सक की मौजूदगी में एक बाहरी व्यक्ति मरीज की रूटीन जांच करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो मेडिसिन विभाग की ओपीडी का है। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में इलाज के लिए पहुंची एक महिला मरीज की जांच एक व्यक्ति करता दिखाई दे रहा है। वह मरीज के पर्चे पर मोहर लगाने के साथ उसकी रूटीन जांच कर रहा है। उसके पास ही एक इंटर्न छात्र भी बैठे नजर आ रहे ंै। वीडियो वायरल होने के बाद ओपीडी में मरीजों की जांच व्यवस्था और चिकित्सकों की निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि वीडियो में जांच करता दिखाई ...