बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पालिका के बकायेदारों को ब्याज माफी का लाभ देने के लिए शुरू की गई वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना में शहरवासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। योजना शुरू हुए करीब डेढ़ माह में अब तक 310 से अधिक बकायेदार आवेदन कर चुके हैं। योजना का लाभ लेने के लिए बकायेदार प्रतिदिन वार्डवार लगाए जा रहे कैंप में पहुंचकर आवेदन कर रहे हैं। नगर पालिका के अनुसार, हाउस टैक्स और वाटर टैक्स के बड़ी संख्या में बकायेदार हैं। इनमें कई ऐसे हैं, जिन्होंने तीन से पांच साल या उससे अधिक समय से कर जमा नहीं किया है। ऐसे बकायेदारों को ब्याज में राहत देने के लिए शासन ने 15 अगस्त को ओटीएस योजना लागू की है। ईओ अंगद गुप्ता ने बताया कि बकायेदार ओटीएस योजना का लाभ लेने में रुचि दिखा रहे हैं। शहरवासियों की सुविधा के लिए वार्डवार कैंप लग...