Basti News: ओटीएस में रुचि नहीं ले रहे बकायेदार, 2120 भवन स्वामियों को नोटिस
बस्ती, अक्टूबर 23 -- ओटीएस योजना के लिए बकायेदारों को नोटिस Basti News: बस्ती। नगर पालिका के बकायेदार भवन स्वामी ब्याज माफी के लिए शुरू की गई वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि योजना शुरू होने के दो महीने बाद भी अपेक्षाकृत कम आवेदन आए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन ने 2120 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। योजना का लाभ लेने के लिए अब महज 25 दिन शेष हैं। ऐसे में समय रहते आवेदन नहीं करने पर काफी संख्या में बकायेदार ब्याज माफी के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंगद गुप्ता ने बताया कि ओटीएस योजना के प्रति बकायेदारों की बेरुखी को देखते हुए नोटिस जारी किए गए हैं। 25 हजार रुपये के 1307 बकायेदारों और 50 हजार रुपये के 813 बकायेदारों को नोटिस दिया गया है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.