Basti News: ऑनलाइन हो रही जन सुनवाई, तय हो रही जवाबदेही
बस्ती, नवम्बर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मंडल के तीनों जनपदों में शासन के निर्देश पर सुबह दो घंटे जनसुनवाई हो रही है। यह जनसुनवाई सुबह 10 बजे से 12 बजे तक हो रही है। इस जनसुनवाई के माध्यम से मंडल के सभी एसडीएम व बीडीओ की उपस्थिति भी सत्यापित हो रही है। ऑनलाइन जन सुनवाई के दौरान सीधे संबंधित अधिकारी फरियादियों से जुड़ रहे हैं। इस सीधा पर्यवेक्षण आयुक्त बस्ती मंडल वैभव श्रीवास्तव कर रहे हैं। मंडल के तीनों जनपदों के सभी एसडीएम व बीडीओ अपने-अपने कार्यालय से जनसुनवाई कर रहे हैं। जनसुनवाई वीडियोकालिंग के माध्यम से सीधे तौर पर आयुक्त कार्यालय के मॉनीटर से जुड़ रही है। सुबह के समय आयुक्त कार्यालय से सभी एसडीएम व बीडीओ की ऑनलाइन हाजिरी भी सत्यापित हो रही है। एसडीएम व बीडीओ कार्यालय में आने वाले फरियारियों के मामलों का सीधा पर्यवेक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.