बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। बीडीओ रामनगर राजेश कुमार सिंह ने साप्ताहिक बैठक के दौरान पंचायत सहायकों के ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की। इस दौरान 22 जुलाई को ब्लॉक की 30 ग्राम पंचायतों के कार्यालयों पर पंचायत सहायकों की ऑनलाइन उपस्थिति नहीं पाई गई।सचिवों से पूछताछ के दौरान पंचायत सहायकों की ओर से शासकीय योजनाओं के तहत किए जाने वाले कार्य भी प्रभावित होना पाया गया। कार्य प्रभावित होने की जानकारी मिलने पर बीडीओ ने 30 पंचायत सहायकों को नोटिस भेजकर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है। नोटिस का समुचित जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: पोर्टल पर अवकाश के आवेदन लंबित रखने पर 46 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...