बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: टिनिच। पुलिस चौकी टिनिच क्षेत्र के इमिलिया तिराहे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया। हादसे में रजेन्द्र के पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल नजदीकी चिकित्सक के पास पहुंचाकर उपचार कराया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तिराहे पर सड़क सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए इमिलिया तिराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। स्पीड ब्रेकर की मांग करने वालों में जयवंत कुमार, झिंनका, बजरंगी, शिवचंद्र, पप्पू समेत अन्य स्थानीय ग्रामीण शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...