Basti News: ऑक्सीजन प्लॉट के परीक्षण के लिए हुआ मॉकड्रिल
बस्ती, जुलाई 23 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मरीजों को सुविधाजनक तरीके से ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को बुधवार को परखा गया। परिसर में स्थापित 960 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल करते हुए तकनीकी निरीक्षण किया गया। सभी पार्ट क्रियाशील पाए गए और ऑक्सीजन की सप्लाई सभी वार्डों में निर्बाद मिली। शासन की ओर से सभी ऑक्सीजन प्लांट की मॉकड्रिल का निर्देश दिया गया था। इस दौरान ऑक्सीजन की प्योरिटी, प्रेशर, फ्लो और अन्य तकनीकी मानकों की गहन जांच के साथ यह भी देखा गया कि अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने या आपातकालीन स्थिति बनने पर ऑक्सीजन आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रह सके। ऑक्सीजन प्लांट इंचार्ज आदित्य उपाध्याय ने टीम को गूगलशीट दिखाया। एसआईसी जिला अस्पताल डॉ. खालिद रिजवान अहमद, चिकित्साधिकारी डॉ. मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.