Basti News: एसबीआई फीडर पर छंटाई के दौरान गिरी डाल, 5000 घरों की बिजली गुल
बस्ती, जुलाई 30 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पेड़ के डाल की छंटाई के दौरान एक डाल एसबीआई फीडर की 11 केवी लाइन पर अचानक गिर गई। लाइन के तार और पोल पर लगे क्रास आर्म टूट गए। इसके बाद एसबीआई फीडर ब्रेकडाउन में चला गया। फीडर से जुड़े लगभग 5000 घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मी आपूर्ति बहाली के लिए लगे हुए हैं।लाइनों के अनुरक्षण के क्रम में गुरुवार सुबह से एसपी आवास के मुख्य गेट के पास पेड़ की डालियों की छंटाई का काम कराया जा रहा था। सुबह लगभग आठ बजे अचानक एक डाल एसबीआई फीडर के तार पर गिर गई। इसके बाद लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। एसबीआई फीडर से आंशिक गांधीनगर, कंपनीबाग, एसबीआई के पीछे, तुरकहिया सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों में आपूर्ति की जाती है। लाइन ब्रेकडाउन में चली जाने के बाद शहर के एक बड़े क्षेत्र की बिजली गुल हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.