बस्ती, अक्टूबर 10 -- Basti News: बस्ती। मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली के एसएनसीयू वार्ड में भर्ती नवजात छह अक्तूबर को रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। देर शाम इस बात का पता चलने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। नवजात के परिजनों से संपर्क का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद परिजन नवजात को लेकर शुक्रवार को वापस अस्पताल पहुंचे, वहां उनका बयान लिया गया। इसके बाद स्टॉफ ने राहत की सांस ली।सीएचसी बहादुरपुर (कलवारी) से दो अक्तूबर को रेफर होकर एक नवजात मेडिकल कॉलेज आया था। बच्चा कमजोर होने व अन्य समस्या के कारण उसे एसएनसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। एसएनसीयू स्टॉफ का कहना है कि छह अक्तूबर की देर शाम बच्चा अचानक वार्ड से गायब हो गया, खोजने पर परिजन भी नहीं मिले। बच्चा गायब होने की सूचना अस्पताल में आग की तरह फैल गई...