Basti News: एक ही रात हुई दो चोरियों का नहीं हुआ खुलासा
बस्ती, जुलाई 25 -- Basti News: नगर बाजार। थानाक्षेत्र में बीते रविवार रात हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। कई दिन बीतने के बावजूद आरोपितों का सुराग नहीं लगने से लोगों में नाराजगी है। पहली घटना गोटवा चौराहे पर अंडा विक्रेता जहीर की लकड़ी की गुमटी का ताला तोड़कर चोर करीब सात हजार रुपये की नकदी चुरा ले गए। सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे जहीर ने कुंडी टूटी देखकर फुटहिया चौकी पुलिस को सूचना दी। हालांकि, अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है। इसी रात प्राथमिक विद्यालय कुढ़ापट्टी दरियावं के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोर मिड-डे मील का गेहूं, आटा, चावल, गैस सिलिंडर, गैस चूल्हा, बर्तन और अन्य सामान उठा ले गए। यह भी पढ़ें- Unnao News: प्राथमिक स्कूल में लाखों की चोरी चोरी के कारण विद्यालय में तीन दिनों तक मध्यान्ह भो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.