Basti News: एक ही दिन दो शादियां तय कर फंसा युवक, दुल्हनों ने किया इंकार
बस्ती, जुलाई 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक ही दिन दो अलग-अलग परिवारों में शादी तय करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने अपनी जाति छिपाकर दोनों परिवारों का विश्वास जीता, शादी तय की और दहेज के नाम पर नकदी भी ली। शादी के दिन मामला खुलने पर दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। नगर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवक खुद को निजी स्कूल का शिक्षक बताता था। उसने चौहान समाज की एक युवती से प्रेम संबंध स्थापित कर शादी तय की। आरोप है कि इस दौरान उसने दहेज के नाम पर 50 हजार नकद भी लिए। शादी के लिए एक जुलाई की तिथि तय हुई थी और मूड़घाट स्थित एक मैरिज हॉल बुक कराया गया था। इसी बीच चौहान परिवार को कुछ दिन पहले सूचना मिली कि युवक की मौत हो गई है। बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.