बस्ती, अक्टूबर 3 -- Basti News: बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि आरोपी नतीउल्लाह निवासी जगदीशपुर नटबाग थाना मुण्डेरवा की तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर उसे जगदीशपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है कि बीते वर्ष उसने गन्ना मिल में चोरी की थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसके दो साथी पूर्व में जेल जा चुके हैं। पुलिस से बचते बचाते जनपद, सिद्धार्थनगर तथा आसपास की जनपदों में अपना ठिकाना बनाया हुआ था। उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की की उद्घोषणा करने के संबंध में भी आदेश प्राप्त हुआ था। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: फायरिंग मामले में फरार चल रहा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे...