Basti News: एक्सईएन के समझाने पर माने परिजन, हुआ शवदाह
बस्ती, अगस्त 4 -- Basti News: गायघाट, हिन्दुस्तान संवाद। 11 केवी लाइन की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत के बाद परिजन व ग्रामीण देर रात तक शव लेकर विद्युत उपकेंद्र प्रतापपुर के गेट पर डटे रहे। ग्रामीणों ने गेट पर ताला जड़ दिया था। घटना की भनक लगने के बाद उपकेंद्र के जेई व अन्य संविदा कर्मी वहां से भाग गए थे। सूचना पर नायब तहसीलदार वीर बहादुर सिंह पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शन जारी रहा। मौके पर पहुंचे अधिशासी अभियंता रुधौली अरुण सिंह के आश्वासन के बाद ग्रामीण शव लेकर वहां से हटे। सोमवार को शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बहादुरपुर विद्युत उपकेंद्र (प्रतापपुर) के एक संविदा लाइनमैन के साथ सपहा निवासी वीरेंद्र उपाध्याय उर्फ राजू उसके सहयोगी के तौर पर पिछ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.