Basti News: एंबुलेंस के ओवरटेक करने से नाराज मनबढ़ों ने सीएचसी में घुसकर चालक व स्वीपर को पीटा
बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती। गर्भवती को लेकर सीएचसी मरवटिया आ रही एक 102 एंबुलेंस के ओवरटेक करने से नाराज स्कूटी सवार दो सगे भाइयों व उसके साथियों ने अस्पताल में घुसकर एंबुलेंस के चालक (पॉयलट) व अस्पताल के स्वीपर के साथ मारपीट किया। इस दौरान अस्पताल में मौजूद मरीज व तीमारदार खौफजदा हो गए और उनमें अफरातफरी मच गई। अस्पताल स्टॉफ ने किसी तरह मामले को शांत कराया। चालक ने घटना की तहरीर नगर बाजार थाने की पुलिस को दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एंबुलेंस चालक की कहानी एंबुलेंस के चालक रामगोपाल, निवासी ग्राम नैना झाला, थाना महुली, जिला संतकबीरनगर ने बताया कि वह प्रसव का केस लेकर सीएचसी मरवटिया आ रहा था। बेलाड़ी-मरवटिया अस्पताल मार्ग पर वह सॉयरन बजाते हुए अस्पताल की तरफ आ रहा था। एंबुलेंस के आगे मरवटिया गांव के दो सगे भाई व एक भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.