Basti News: उलाहना देने पर महिला को दौड़ाकर पीटा, चार पर केस
बस्ती, अक्टूबर 14 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुण्डेरवा थानाक्षेत्र के पकड़ी चन्दा गांव में भैंस द्वारा आम, नीम और मिर्च के पौधे खाने का उलाहना देना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोपियों ने महिला को दौड़ा कर घर में घुसकर मारापीटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी रामसुमेर की भैंस ने उसके आम का पेड़, हरी मिर्च और नीम के पेड़ को खा लिया था। जब उसने इसका उलाहना दिया तो रामसुमेर, भागीरथी, सचिन और कौशल्या ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और दौड़ा लिया। उस समय प्रार्थिनी घर पर अकेली थी, उसके पति साधुशरण आर्य के घर बुद्ध कथा में गए थे। जान बचाकर प्रार्थिनी अपने घर में घुसी तो आरोपी घर में घुस गए और उन्हें व उनके देवर को मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वमोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.