Basti News: उमस से बेहाल लोगों को बारिश ने दी राहत, किसानों के खिले चेहरे
बस्ती, अगस्त 3 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जिले में सोमवार को कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं झमाझम बारिश हुई। दोपहर बाद हुई बारिश से खेत लबालब हो गए और किसानों के चेहरे खिल उठे। हालांकि बारिश से पहले दिनभर उमस बनी रही। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। तेज धूप नहीं निकली, लेकिन वातावरण में नमी अधिक होने से उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान किए रखा। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर बाद जिले के कई हिस्सों में बारिश शुरू हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस से राहत मिली। हर्रैया, दुबौलिया, छावनी, गौर और बभनान क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। शहर के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग उमस से परेशान नजर आए। बारिश और हल्की हवा चलने के बाद लोगों ने राहत की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.