Basti News: उधार लिया 1.88 लाख हड़पने का आरोप, पांच नामजद
बस्ती, अक्टूबर 7 -- Basti News: बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र में जरूरत पड़ने पर उधार ली गई रकम को हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमीन खरीदते वक्त जरूरत पड़ने पर आरोपी ने कुल एक लाख 88 हजार लिया था। जब पैसा मांगा तो देने से ही इंकार कर दिया। साथ ही पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। कप्तानगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुरा निवासी इब्राहिम ने तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे मो. साहिल की दोस्ती गांव पगार निवासी जाबिद अली से थी। जाबिद के पिता ने एक जमीन खरीदी थी और उसे पैसों की जरूरत थी। आरोप है कि जाबिद को उनके बेटे ने अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से कई बार में कुल 1 लाख 18 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन किया और 70 हजार रुपये नकद भी दिया था। इस प्रकार 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.