Basti News: उधार की रकम मांगने पर मारपीट कर धमकाया
बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती। कोतवाली पुलिस ने उधार की रकम मांगने पर मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। कटरा बाईपास निवासी शिवदास ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने विपक्षी को पैसा उधार दिया था। गत तीन जुलाई को उधार दी गई रकम को शास्त्री चौक के पास वापस मांगने गया था। इसी बात पर आरोपी भड़क गया। उसने लात-मुक्का, थप्पड़ से मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इस संबंध में कोतवाली में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी कटरा बाईपास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.