बस्ती, अगस्त 17 -- Basti News: विक्रमजोत। छावनी थानाक्षेत्र के पटकापुर चौराहे पर उधारी के रुपये को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। संदलपुर गांव निवासी पेंटर ठेकेदार मनीराम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि ढ़ेलगढ़वा निवासी एक व्यक्ति ने एडवांस लिए रुपये को मजदूरी से काटने की बात कही थी, लेकिन बाद में रुपये वापस नहीं किया। आरोप है कि मनीराम एटीएम से 15 हजार रुपये निकालकर मजदूरों को देने जा रहा था। इसी दौरान पटकापुर चौराहे के पास चार लोगों ने उसे रोककर गाली-गलौज व हाथापाई की। लोगों के जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। मनीराम ने आरोप लगाया कि उनके जाने के बाद जेब से 15 हजार रुपये गायब मिले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...