बस्ती, सितम्बर 6 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। शिक्षक दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारी सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह में जनपद में उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य, बेहतर नामांकन, प्रभावी कक्षा संचालन, शिक्षण कौशल और विद्यालयों के सुसज्जित एवं आकर्षक परिसर के लिए शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया गया। एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, सांसद प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, हर्रैया विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा के साथ खंड शिक्षा अधिकारी विनोद त्रिपाठी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। बेहतर एवं सुसज्जित विद्यालय परिसर के लिए प्रधानाध्यापक डॉ. प्रमोद सिंह, रामसागर वर्मा, अजय पांडेय, निखिल तथा सुनील कुमार यादव को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: उत्कृष्ट कार्य...