बस्ती, अक्टूबर 2 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। पुरानी बस्ती पुलिस ने ई-रिक्शा चालक व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के लखनौरा निवासी संजय ने तहरीर देकर बताया है कि गत 28 सितंबर को स्टेशन रोड विद्युत कार्यालय से कम्पलेन करके वापस लौट रहा था। आरोप है कि रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने उनके सामने आकर गाड़ी घुमाया। वह बाल-बाल बच गए और ई-रिक्शा चालक को ठीक से ई-रिक्शा चलाने के लिए कहा। लेकिन वह अपनी गलती मानने के बजाय उन्हें ही अपशब्द कहने लगा। उसके दो अन्य साथी भी पहुंच गए और उन्हें घसीट कर मारापीटा। वह जान बचाकर भागने लगा तो ईंट से मारा, जिससे उसके चेहरे पर निशान पड़ गया। पुरानी बस्ती पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ई-रिक्शा चालक महताब और दो अन्य अज्...