बस्ती, अक्टूबर 6 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थानाक्षेत्र में स्कूल जा रहे छात्र को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। छात्र के विरोध करने पर चालक ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट कर दी। घटना में छात्र को चोटें आई हैं। छात्र के चाचा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम खाईनारा निवासी महेन्द्र कुमार ने तहरीर में बताया कि पांच अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे उनका भतीजा मनी कुमार नगर बाजार स्थित जनता इंटर कॉलेज में पढ़ने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। आरोप है कि मनी ने ई-रिक्शा रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों से मारपीट में छात्र को चोटें आईं। महेन्द्र कुमार ने ई-रिक्शा चालक राहुल निवासी बेईली, थाना कलव...