बस्ती, अगस्त 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। दक्षिण दरवाजा स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार रात इलाज के दौरान दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस और दक्षिण दरवाजा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर स्थिति शांत कराई। बताया जा रहा है कि सल्टौआ कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति के दो वर्षीय बच्चे की तबीयत खराब होने पर उसे दक्षिण दरवाजा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शशांक शेखर राय ने बताया कि बच्चे की अस्पताल में इला...