Basti News: इमामबाड़ा शाबान मंजिल में निकाला गया ताबूत व अलम, हुआ नौहा व मातम
बस्ती, जुलाई 7 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कर्बला के शहीदों के दसवें पर इमामबाड़ा शाबान मंजिल, गांधीनगर में सोमवार रात मजलिस का आयोजन हुआ। सोगवारों ने परिसर में अलम व ताबूत निकाला। शहीदों की याद में नौहा पढ़ा व मातम किया। कार्यक्रम का आयोजन हुसैनी मिशन, बस्ती ने किया। इमामबाड़े में आयोजित मजलिस के बाद सबसे पहले स्थानीय अंजुमने-इमामिया के युवाओं ने खिराजे अकीदत पेश करते हुए नौहा व मातम किया। मुख्य साहबे बयाज सुहेल बस्तवी, रमीज अब्बास व अन्य ने नौहा पढ़ा। इसके बाद मेहमान अंजुमन 'अंजुमने हैदरिया मनियारपुर, सुल्तानपुर' के मशहूर नौहाख्वां 'नवेद फैसल सुल्तानपुरी' ने अपने अलग अंदाज में नौहाख्वानी किया। गम में डूबे हुए उनके एक-एक शेर में कर्बला का मंजर नजरों के सामने से गुजरता रहा। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: कर्बला के शहीदों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.