बस्ती, जुलाई 2 -- Basti News: बस्ती। सोनूपार मार्ग पर विशालकाय इमली का पेड़ गिर जाने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही उपवन क्षेत्रीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों ने कटर मशीन लेकर पेड़ की कटाई शुरू कर दी। विशालकाय इमली के पेड़ को काटकर सड़क से अलग करने में कई घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक चले अभियान के बाद मार्ग को धीरे-धीरे यातायात के लिए सुचारु कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...