Basti News: इमरजेंसी वार्ड में लगेंगे छह एसी, मरीजों को मिलेगी राहत
बस्ती, अगस्त 14 -- Basti News: बस्ती। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जल्द ही मरीजों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। वार्ड में छह एयर कंडीशनर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में एसी नहीं होने और गर्मी से मरीजों के परेशान होने का मामला सामने आया था। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने नाराजगी जताते हुए मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए वार्ड में एसी लगाने के निर्देश दिए थे। अस्पताल प्रशासन के अनुसार छह एसी की खरीद जेम पोर्टल के माध्यम से की जा रही है। खरीद प्रक्रिया पूरी होते ही इमरजेंसी वार्ड में एसी स्थापित करा दिए जाएंगे। एसआईसी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को गर्मी से राहत देने के लिए छह एसी लगाने की तैयारी चल रही है। खरीद प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.