बस्ती, सितम्बर 29 -- Basti News: बस्ती। जिले की महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह समेत चार पुलिस कर्मियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार का अति उत्कृष्ट सेवा पदक दिया गया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने चयनित पुलिस अफसरों व कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा पदक चिह्न लगाकर सम्मानित किया। गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जिले में कार्यरत प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह, आईजीआरएस सेल में तैनात इंस्पेक्टर मनोज श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र दुबे और मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार सरोज को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया। महिला थाना प्रभारी डॉ. शालिनी सिंह को इसके पूर्व वर्ष 2017 में डीजीपी का मेडल मिला था। वर्ष 2016 में मलाला पुरस्कार के लिए चुना गया। पूर्वांचल गौरव अवॉर्ड 2019 और उत्तर प्रदेश गौर...