बस्ती, सितम्बर 11 -- Basti News: बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नगर थानाक्षेत्र के खड़ौहा खुर्द निवासी यशवंत (26) की हत्या की वजह आशनाई के रूप में उभरकर सामने आ रही है। अब तक की जांच में पुलिस के हाथ ऐसे कुछ अहम सुराग लगे हैं, जिससे पूरे घटनाक्रम को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरी तरफ वाल्टरगंज पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या कर शव छिपाने के आरोप में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपेर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो चुकी है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के गौरा-धौमौरा मार्ग पर बुधवार सुबह एक शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान नगर थानाक्षेत्र के खड़ौहा खुर्द निवासी यशवंत (26) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई थी। वह उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, गोरखपुर में संविदा कर्मी था और मंगलवार को ड्यूटी के ...