बस्ती, अक्टूबर 22 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आवासीय कॉलोनियों में दुकान खोलने की अनुमति देने और विकसित बाजारों को नियमित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने ध्वस्तीकरण से प्रभावित लोगों के पुनर्वास की भी आवाज उठाई। व्यापारियों ने कहा कि कॉलोनियों में पर्याप्त बाजार नहीं होने से लोगों ने अपने स्तर पर दुकानें विकसित कीं। अब सीलिंग और ध्वस्तीकरण के नोटिस से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने आवासीय भवनों में दुकान खोलने की अनुमति देने के लिए कानून बनाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Shamli News: दुकानों के ध्वस्तीकरण पर रोक और व्यापारियों के पुनर्वास की मांग साथ ही अवैध निर्माण के मामलों म...