Basti News: आयुर्वेद जीवन जीने की संपूर्ण कला है
बस्ती, अगस्त 12 -- Basti News: बस्ती। 'आयुर्वेद ही जीवन है' विषय पर आर्य समाज की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पावन यज्ञ से हुआ। गोष्ठी के वैद्य धर्मेन्द्र गुप्ता ने आयुर्वेद का महत्व बताते हुए कहा कि आयुर्वेद जीवन को सुरक्षित रखने में समर्थ है। आयुर्वेद केवल चिकित्सा की एक प्रणाली नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की संपूर्ण और सनातन कला है। प्रधान ओमप्रकाश आर्य ने आयुर्वेद की प्रामाणिकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आयुर्वेद केवल रोगों के लक्षणों को दबाता नहीं है, बल्कि रोग की जड़ वात, पित्त और कफ के असंतुलन को पहचानकर उसका स्थाई समाधान करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधेश्याम आर्य, शिव श्याम, रजनीश कुमार, गणेश आर्य, नितीश कुमार, गरुणध्वज पाण्डेय, दिलीप कुमार, राधा देवी, नीलम मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.