Basti News: आयुक्त की सख्ती : बजट के बाद भी मानदेय नहीं देने पर सहायक को नोटिस
बस्ती, अगस्त 30 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। आउटसोर्सिंग कर्मियों का बजट उपलब्ध होने के बावजूद मानदेय का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में सीएमओ ने वरिष्ठ सहायक प्रेम बहादुर सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव ने मामले में सख्ती दिखाते हुए सीएमओ डॉ. राजीव निगम से स्पष्टीकरण मांगा था। इसके बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हुई है। जनपद में 78 कर्मी आउटसोर्सिंग के तहत विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। मानदेय का भुगतान नहीं होने पर कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए विरोध जताया था। बताया जा रहा है कि आउटसोर्सिंग कर्मियों के मानदेय से संबंधित पत्रावली और बिल नवागत पटल सहायक को उपलब्ध कराया जाना था, लेकिन संबंधित वरिष्ठ सहायक ने उसे फाइल उपलब्ध नहीं कराई। इसके चलते मानदेय का भुगतान लंबित हो गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.