Basti News: आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बनकर 30.88 लाख का फ्राड
बस्ती, अगस्त 5 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बनकर 30.88 लाख रुपये का फ्राड करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि सिद्धार्थनगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने खुद को आयकर विभाग का इंस्पेक्टर बताकर तीन युवकों को स्थायी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके एवज में इन तीनों से कुल 30.88 लाख रुपये ले लिया। भरोसा दिलाने के लिए इनमें से एक को ज्वाइनिंग लेटर देकर पटना में नौकरी करने के लिए भी भेज दिया। इसके साथ ही दो माह की सैलरी का भी भुगतान किया। बाद में जब युवकों को सच्चाई का पता चला तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से फर्जीवाड़े की शिकायत की। प्रकरण में मुंडेरवा पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- नौकरी का झांसा देकर 6.60 लाख की ठगी, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.