बस्ती, जुलाई 3 -- Basti News: छावनी। थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर अमोढ़ा कस्बे में बाजार से सटे कब्रिस्तान के जमीन का विवाद कुछ दिनों से चल रहा है। एक पक्ष से शाह मोहम्मद व अन्य ने एसडीएम हरैया व थाना समाधान दिवस में शिकायत-पत्र दिया था। कब्रिस्तान से सटी जमीन पर दूसरे पक्ष ने दीवार बनाकर कब्जा कर रहे हैं। इस पर राजस्व टीम में नायब तहसीलदार नागेंद्र प्रताप पटेल, कानूनगो समर बहादुर सिंह व चकबंदी लेखपाल जयराज वर्मा व पुलिस टीम मौके पर गुरुवार को पहुंचकर मुआयना किया। आपसी समझौता से दोनों पक्षों ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं करते हुए सुलह समझौता से मामला निपटाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...