बस्ती, नवम्बर 10 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बरडाड़ में आपसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा, जिससे वह घटनास्थल पर बेहोश हो गया। सूचना पाकर डायल 112 की टीम मौके पर घटना की छानबीन की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घायल को तत्काल अस्पताल नहीं भेजा गया। परिजनों ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि लालगंज थानाक्षेत्र के पगार निवासी शीतला यादव (25) पुत्र रामचंदन यादव का कुछ लोगों से किसी बात पर विवाद हो गया। इसी बात को लेकर रविवार दोपहर को शीतला यादव को कुछ अज्ञात ग्रामीणों ने घेरकर मारापीटा। इस दौरान उसे गंभीर चोट आई। परिजनों के अनुसार घटना की सूचना पर मुंडेरवा पुलिस मौ...