बस्ती, अगस्त 11 -- Basti News: बस्ती। कलवारी पुलिस ने आपसी कहासुनी को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। कलवारी थानाक्षेत्र के सैफाबाद निवासी रामपाल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि आपसी कहासुनी को लेकर विपक्षी ने अपशब्द कहते हुए उनके भाई सोमई को लाठी-डंडे और भाला से मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी देवीसहाय निवासी मांझा खुर्द थाना कलवारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...