बस्ती, सितम्बर 20 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत बनकटी के कार्यालय परिसर में वृहद जन कल्याणकारी शिविर लगा। शिविर का संयोजन वरिष्ठ भाजपा नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ई. अरविंद पाल तथा अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने किया। शिविर का उद्घाटन भगवत प्रसाद यादव, चंद्रभान पाल, सुग्रीव पाल एवं ई. अरविंद पाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य शासन की ओर से किये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों तक पहुंचाना रहा। इस बहुउद्देशीय कैंप में अलग-अलग जगहों से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने आवेदनों को प्राप्त किया। केवाईसी तथा उपकरण वितरण किया गया। नये लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण विभाग ने पेंशन के लिए 54 आवेदन प्राप्त कि...