Basti News: आकांक्षी योजना : नगर पंचायत बभनान में बनेगा 45.74 लाख से खेल का मैदान
बस्ती, जुलाई 15 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। नगर पंचायत बभनान क्षेत्र में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खेल मैदान के निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। आकांक्षी योजना के तहत खेल मैदान निर्माण के लिए 45.74 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई है। नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार खेल मैदान बनने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए समुचित स्थान उपलब्ध होगा। जिसमें खेल मैदान के निर्माण कार्य में पानी की व्यवस्था, लाइटिंग, बाउंड्रीवाल, स्टोर रूम के साथ अन्य कार्य कराया जाना है। ताकि विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जा सके। निर्माण कार्य के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं, जल्द ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेल मैदान बनने से क्षेत्र में खेल गतिविधियों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.