Basti News: आई सेंटर के संचालक को चेतावनी देकर छोड़ा
बस्ती, अगस्त 7 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। हैप्पी आई सेंटर के संचालक श्याम जी को सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उन लोगों को गुमराह करने के लिए चश्में की दुकान के बोर्ड पर आई सेंटर लिखने व अपने नाम के सामने डॉक्टर लिखने का आरोप है। इसके खिलाफ विपक्षी ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय के आदेश पर सीएमओ ने जांच कराई थी। चेतावनी पत्र जारी कर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। संचालक को चेतावनी जारी करते हुए कहा गया है कि हैप्पी आई सेंटर का बोर्ड तत्काल हटाया जाए, केवल चश्मा घर, ऑटिकल प्रतिष्ठान का बोर्ड प्रदर्शित किया जाए। अपने नाम के आगे डॉक्टर शब्द का प्रयोग न किया जाए। चश्में से संबंधित कार्य के अतिरिक्त किसी प्रकार का चिकित्सकीय कार्य न किया जाए। उल्लंघन की दशा में विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.