Basti News: आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि आज
बस्ती, सितम्बर 7 -- Basti News: बस्ती। राजकीय व निजी आईटीआई में प्रथम चरण का प्रवेश सोमवार तक होगा। प्रवेश प्रक्रिया के कारण रविवार को भी संस्थान खुले रहे और आने वाले अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही थी। प्रथम चरण में प्रवेश प्रक्रिया काफी सुस्त चल रही है। राजकीय आईटीआई बस्ती के प्रवेश प्रभारी फोरमैन हनुमान मिश्रा ने बताया कि सूची में जिन अभ्यर्थियों का नाम शामिल हैं, उन्हें फोन करके बुलाया जा रहा है। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजकीय आईटीआई बस्ती में कुल 904 सीट है, जिसमें से 812 सीट पर प्रथम चरण में प्रवेश लिया जाना था। यह भी पढ़ें- आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि आज कुल 234 सीट पर प्रवेश हुआ है। अब तक सामान्य कैटेगरी में 72, ओबीसी में 105 तथा अनुसूचित जाति में 57 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.