Basti News: आईटीआई बस्ती के प्रधानाचार्य को कारण बताओ नोटिस
बस्ती, जुलाई 8 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। राजकीय आईटीआई बस्ती के प्रधानाचार्य गोविंद कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जवाब तलब किया है। नोटिस हासिल करने के तीन दिन के अंदर जवाब उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। निर्धारित अवधि में संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने अथवा उत्तर असंतोषजनक पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। 30 जून को आयोजित बैठक में व्यवसायिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य ने बताया था कि राजकीय आईटीआई परिसर में बने आठ अतिरिक्त कक्षों का अभी तक तकनीकी समिति की ओर से निरीक्षण नहीं किया गया है, जिसके कारण अभी तक उक्त कक्षों का हस्तांतरण नहीं हो पाया है। सीडीओ का कहना था कि प्रधानाचार्य का दायित्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.