बस्ती, अक्टूबर 19 -- Basti News: बस्ती। प्रवेश प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर राजकीय आईटीआई बस्ती के दो स्टॉफ में जमकर मारपीट हुई है। हालात बिगड़ने पर पुलिस बुलानी पड़ी। जांच टीम में शामिल स्टॉफ को बाद में हटा दिया गया। घटना के बाद से आईटीआई में तनाव बना हुआ है। आरोप है कि प्रवेश के नाम पर धन उगाही की जा रही है और चोरी छिपे प्रवेश लिया जा रहा है। जांच टीम से रैंक कार्ड छिपाया जा रहा है। प्रधानाचार्य गोविंद कुमार का कहना है कि जांच टीम में शामिल एक स्टॉफ की शिकायत प्रवेशार्थियों ने की थी। प्रवेश लेने वालों को जांच के नाम पर परेशान किया जा रहा था। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी है। राजकीय आईटीआई बस्ती में शनिवार को प्रवेश प्रक्रिया चल रही थी। बताया जा रहा है कि प्रवेश से पूर्व अभिलेखों की जांच के लिए लगाए गए एक अनुदे...