बस्ती, सितम्बर 30 -- Basti News: बस्ती। आंधी में टूटे बिजली के तार को जोड़ने को लेकर संविदा लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से नाराज विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार को महसो पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी। बाद में मामला लालगंज थाने में भी दिया गया। कल्याणपुर निवासी विनय कुमार विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन हैं। उनके अनुसार आंधी में घर के पास बिजली का तार टूट गया था। तार जोड़ने के लिए उनसे संपर्क किया गया। उन्होंने एक अन्य लाइन जोड़ने के बाद वहां पहुंचने की बात कही और भुवनी में दूसरी विद्युत लाइन ठीक करने चले गए।आरोप है कि भुवनी में लाइन जोड़ने के दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और तार जोड़ने में देरी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद उन्हें घर ले जाकर टूटे तार को जोड़न...