Basti News: अश्लील वीडियो-फोटो भेज किया प्रताड़ित, चार पर केस
बस्ती, अक्टूबर 25 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली एक महिला को अज्ञात नंबर से लगातार अश्लील वीडियो, ऑडियो रिकॉर्डिंग और तस्वीरें भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से लगातार अश्लील वीडियो, ऑडियो और फोटो भेजे जा रहे हैं, जिससे उसे मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। पीड़िता ने इस हरकत के पीछे चार लोगों के होने का शक जताया है। पुलिस ने शक के आधार पर दुबौलिया थानाक्षेत्र की रहने वाली गीता, पूजा, सतीश और सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.