Basti News: अवैध रूप से संचालित दो पैथोलॉजी सील
बस्ती, नवम्बर 4 -- Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। जलेबीगंज में अवैध रूप से संचालित दो पैथॉलोजी सेंटर को शिकायत के बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. एसबी सिंह ने सील कर दिया है। संचालकों को नोटिस जारी की गई है। संतोष जनक जवाब न मिलने पर विधिक कारवाई की जाएगी। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सीएमओ कार्यालय को शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें बताया गया कि जलेबीगंज में बिना पंजीकरण के दो पैथोलाजी संचालित की जा रही हैं। वहां चिकित्सक भी नहीं मौजूद रहते हैं। सूचना पर वह वहां पहुंचे। स्टार पैथोलाजी पर चिकित्सक व संचालक नहीं मिले। सिर्फ स्टॉफ मिले। बाजार में ही दूसरे पैथोलाजी वीएस पर भी जांच की गई। यहां भी चिकित्सक नहीं मिले। इसलिए दोनों सेंटर पर ताला लगा दिया गया। दोनों पैथोलाजी का पंजीकरण नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.