बस्ती, अक्टूबर 11 -- Basti News: टिनिच, हिन्दुस्तान संवाद। कुआनो नदी में जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के चलते आसपास के करीब 56 गांवों के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बराह क्षेत्र में बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन से नदी का कटान बढ़ रहा है। इससे धान की फसल डूबने के साथ ही गांवों के रास्ते प्रभावित हो रहे हैं। आवागमन बाधित होने से लोगों को रोजमर्रा के कामकाज, कृषि उपज बाजार तक पहुंचाने और पशुओं के लिए चारे का इंतजाम करने में परेशानी हो रही है। बाढ़ की वजह से अजगैवा से गोरखपुर तक चलने वाली रोडवेज की बस बंद कर दी गई है।ग्रामीणों यह भी पढ़ें- Basti News: रास्ते प्रभावित, पशुचारे का संकट के मुताबिक, बराह क्षेत्र में कुआनो नदी के किनारे लंबे समय से मिट्टी की खुदाई की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों ...