बस्ती, अगस्त 1 -- Basti News: छावनी। अयोध्या-बस्ती हाईवे पर एनएचएआई की रोड सेफ्टी टीम ने शुक्रवार को अवैध कटों को बंद कराने का अभियान शुरू किया। टीम के अरविंद पांडेय, शिवमूरत पाठक और विकास मजदूरों के साथ अयोध्या की ओर से लोलपुर, पटकापुर, विक्रमजोत और शंकरपुर में अवैध कटों को लोहे की रेलिंग लगाकर बंद कराने में जुटे रहे। रोड सेफ्टी टीम के अनुसार, शुक्रवार को हर्रैया तक करीब 10 अवैध कट बंद किए जाएंगे। इनमें अधिकांश कट होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और पेट्रोल-पंप के आसपास बनाए गए हैं। सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए भी हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Noida News: हादसे रोकने के लिण् 27 अवैध कट बंद होंगे टीम ने हाईवे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर दुर्घटना संभावित स्थानों को च...