बस्ती, जुलाई 4 -- Basti News: बस्ती। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचे पूर्व कर्मचारी ने प्राचार्य पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पीड़ित अवधेश का कहना है पिछले पांच से छह वर्षों से मेडिकल कॉलेज में बतौर कर्मचारी काम कर चुका हूं। व्यक्तिगत कारणों से त्याग-पत्र दे दिया हूं। मेरा फरवरी माह का वेतन रोक लिया गया है। ओपेक अस्पताल कैली में अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए टीबी चेस्ट विभाग की ओपीडी में परामर्श के लिए पहुंचा था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के उन्होंने मुझसे अभ्रदता करते हुए अस्पताल से बाहर निकाल दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत शुक्रवार को मंडलायुक्त और मुख्यमंत्री पोर्टल पर किया है। यह भी पढ़ें- इलाज में लापरवाही की शिकायत को लेकर पहुंची डायल-112 यह भी पढ़ें- Basti News: इलाज में लापरवाही की शिकायत को लेकर पहुंची डायल-112...