बस्ती, जुलाई 26 -- Basti News: बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के भरौली निवासी स्कूल प्रबंध का अपहरण करने के आरोपितों की तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं लग सका। इधर, पुलिस सीसीटीवी कैमरे से मिले साक्ष्यों के आधार पर भी उन लोगों को ट्रैक करने का प्रयास कर रही है, जो घटनास्थल पर मौजूद रहे। अपहरणकर्ताओं के हमले में घायल प्रबंधक का इलाज लखनऊ में चल रहा है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सीओ सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि आरोपितों की धरपकड़ के लिए वाल्टरगंज, कोतवाली थाना के साथ स्वॉट, सर्विलांस व एसओजी की टीमें भी लगा दी गई हैं। बता दें कि जगदम्बा प्रसाद चतुर्वेदी (50), मूलरूप से करमा कला थाना बेलहर कला जनपद संतकबीरनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान में बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ...