बस्ती, अगस्त 24 -- Basti News: बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति की मूल पत्रावली गायब होने का मामला सामने आया है। कार्यालय में सुरक्षित इन पत्रावलियों के रहस्यमय ढंग से गायब होने के बाद से विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। काफी खोजबीन के बाद भी पत्रावलियों के नहीं मिलने पर बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति की यह पूरी प्रक्रिया 2013 से 2016 के बीच हुई थी। मेरिट के आधार पर अंशकालिक अनुदेशकों का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अंशकालिक अनुदेशकों की मूल पत्...